गुण्डरदेही: विनय बंजारे बने तहसील अधिवक्ता संघ गुंडरदेही के अध्यक्ष, गुंडरदेही तहसील कार्यालय में चुनाव हुआ संपन्न
तहसील अधिवक्ता संघ गुंडरदेही के अध्यक्ष चुनाव गुंडरदेही के तहसील कार्यालय में संपन्न हुआ। जिसमें तीन प्रत्याशी मैदान में उतरे थे जिसमें 41 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 27 वोट पाकर विनय बंजारे अध्यक्ष बने वहीं 23 वोट पाकर देवचरण यादव उपाध्यक्ष बने तो वहीं 14 वोट पाकर बाबूलाल सिन्हा को सचिव की जिम्मेदारी मिली।