मांगरौल: मांगरोल में विद्युत विभाग कार्यालय में एक दिवसीय सोलर कनेक्शन शिविर का आयोजन किया गया
Mangrol, Baran | Jan 31, 2025 सहायक अभियंता सुमित चौधरी ने शुक्रवार शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक दिवसीय सोलर कनेक्शन हेतु शिविर आयोजित हुआ। जिसमें घरेलू सोलर कनेक्शन के लिए मौके पर ही उपभोक्ताओं के आवेदन लिए गए एवं योजना की विस्तृत जानकारी दी । इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे।