बल्देवगढ़: लखेरी के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग लखेरी के पास सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।बाइक सवार बल्देवगढ़ की ओर से छतरपुर की ओर जा रहे थे।तभी लखेरी के पास एक खंभे से टकरा गए।जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें 108 वाहन की मदद से बल्देवगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया।जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।