बल्देवगढ़: डुमवार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन लोग घायल
डुमवार के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।बताया जा रहा बाइक सवार कालीचरन रैकवार उम्र 55 वर्ष निवासी डुमवार एवं अंजलि अहिरवार एवं क्रांति अहिरवार निवासी डुमवार जो की गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें 108 वाहन की मदद से बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर घायलों का इलाज किया जा रहा है।