बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला आया सामने, आरोपी हुआ गिरफ्तार
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत 18 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।जिसमें पीड़िता के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस के द्वारा पीड़िता के कथनों के आधार पर आरोपी ध्रुव पुत्र काशीराम दीक्षित उम्र 30 वर्ष निवासी अहार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।