बल्देवगढ़: तालमऊ में सेल्समैन ने तीन महीने से नहीं दिया खाद्यान्न, हितग्राहियों ने तहसीलदार और एसडीएम से की शिकायत
तालमऊ में सेल्समैन के द्वारा तीन माह से खाद्यान्न वितरण नहीं किया जा रहा है।जिससे परेशान हितग्राहियों ने तहसीलदार एवं एसडीएम से शिकायत की।हितग्राहियों के द्वारा बताया गया कि सेल्समैन हरिराम राजपूत के द्वारा घर घर जाकर फिंगर लगवा लिए जाते हैं।और पर्ची दे दी जाती है लेकिन खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है।उक्त शिकायत पर तहसीलदार ने कार्यवाही के निर्देश दिए।