बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में सीसी सड़क निर्माण में ठेकेदारों की मनमानी, मंडल अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
बल्देवगढ़ नगर में नगर परिषद के द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू चौरसिया के द्वारा मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।और बताया कि नगर परिषद के ठेकेदारों के द्वारा गुणवत्ताहीन सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है।और सीसी सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।