जमुई: घनबेरिया के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 25, 2026 घनबेरिया के पास सोमवार की दोपहर 12:30 बजे तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग बाइक अनियंत्रित होकर पैदल चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बाइक सवार तीनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।