बिंदकी: बिंदकी के रामलीला मैदान में श्री राम व रावण के बीच युद्ध के चंद घंटे बाकी, तैयारी पूरी, रामचरित्र देख भाव विभोर हुए लोग
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में श्री राम व अहंकारी रावण के बीच होने वाले युद्ध के अब चंद घंटे बाकी। सोमवार व मंगलवार की मध्य रात को शोभा यात्रा के बाद प्रभु श्री राम का दल लंका के मैदान में पहुंचा और रावण को अंतिम चेतावनी दिया कि सीता जी को ससम्मान वापस करे वरना युद्ध के लिए तैयार रहे। सोमवार व मंगलवार की मध्य रात्रि 2:00 तक श्री रामचरित्र का मंचन हुआ।