BAGHPAT DESK : बागपत। पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं। 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी 1049 बूथों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने पात्र युवाओं से अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में पंजीकरण कराने की अपील की।