अमृतपुर: अलीगढ़ दुर्गा मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा ने राजेपुर कस्बा का किया भ्रमण,बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़,सक्रिय रही पुलिस
थाना राजेपुर क्षेत्र में ग्राम अलीगढ़ स्थित दुर्गा माता मंदिर से सोमवार दोपहर को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन हुआ।यात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, मां सीता की झांकी रथ पर सवार थी।बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे सहित हर उम्र के लोग मौजूद रहे।जिला पंचायत सदस्य, समाजसेवी भी नजर आए।यात्रा का कस्बा राजेपुर में कई जगह स्वागत हुआ।राजेपुर थाना अध्यक्ष कामिल खां फोर्स के साथ पूरी यात्रा में डटे रहे।