अमृतपुर: आवास विकास लोहिया मूर्ति से सोमवार 10 बजे से निकलेगी श्रीराम शोभायात्रा,बुलडोजर पर तैयार की गई भगवान श्रीराम की झांकी
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आवास विकास में सोमवार सुबह 10:00 बजे से श्रीराम शोभायात्रा निकलेगी। RSS की तरफ से निकल रही शोभायात्रा में बुलडोजर पर भगवान राम की झांकी सजाई जा रही है। पांच द्वार द्वारा भी बनाए गए हैं। यात्रा प्रमुख व RSS नेता नवीन कटियार ने रविवार शाम 4 बजे बताया है कि गुंडो व राम विरोधियों में खौफ बना रहे इसलिए बुलडोजर पर झांकी निकाली जा रही है।