अमृतपुर: राजेपुर CHC में प्रसव कराने के नाम पर प्रसूता के पति से वसूले गए ₹5000, पीड़ित ने कर्ज लेकर जमा कराए
ग्राम राजेपुर निवासी राजेश कुमार की पत्नी उपासना देवी को 17 जनवरी को सुबह 7 बजे प्रसव पीड़ा हुई। पति ने CHC राजेपुर में उसे भर्ती कराया जिसके कई घंटे बाद तक महिला को उपचार नहीं मिला। बाद में नर्स द्वारा मांग करने पर ₹5000 देने के बाद ही प्रसव कराया गया। CMO ने रविवार दोपहर बताया की लिखित शिकायत आने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।