मांट: नसीटी के समीप टूटा नहर का पुल क्षेत्रीय लोगों के लिए बना आफत #जन समस्या
Mat, Mathura | Jul 15, 2026 मांट क्षेत्र के नया नगला, लक्ष्मी नगर और नसीटी गाँवों के बीच मांट ब्रांच गंग नहर पर बना पुल का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर ढह गया है। इस जर्जर पुल से रोज़ाना सैकड़ों ग्रामीण और वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर हैं। टूटे हिस्से के पास कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड न होने से रात के समय यहाँ बड़ा खतरा बना रहता है।