बिसवां: रेउसा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर से चोरों ने ₹3 लाख का सामान किया चोरी, दो और घरों में चोरी का किया असफल प्रयास
Biswan, Sitapur | Aug 12, 2024 रेउसा कस्बे की पुरानी बस्ती में क्षेत्र पंचायत वार्ड नम्बर 104 के सदस्य मोहम्मद हफीज के घर को बीते देर रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर पड़ोस में स्थित नफीस के घर की छत से घर में घुसे और कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसमें रखे तांबे और फूल धातु के छोटे और बड़े बर्तन व घर में रखे कीमती जेवर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी घर के लोगों को सुबह सोकर उठने पर हुई।