सोहागपुर: ग्राम पंचायत जुगवारी के सचिव पर ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, कमिश्नर से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत जुगवारी गांव के ग्रामीण मंगलवार को 12:30 बजे एकत्रित होकर कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और कमिश्नर को एक शिकायत पत्र सौपा है,शिकायत पत्र में उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायत जुगवारी के सचिव अर्जुन जायसवाल के द्वारा पंचायत में शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है,कार्यवाही की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत पत्र सौपा है।