Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
आग
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Bareilly
newssamar94
### नवरात्र में बेटियों को मिली नगर पंचायत की कमान, मुख्य पार्षद की अनूठी पहल
Katihar, Katihar
| Oct 14, 2026
###
MORE NEWS
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat ICDS Directorate Bihar
Katihar, Bihar | Oct 14, 2026
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary ICDS Directorate Bihar CM Samrat
Katihar, Bihar | Oct 14, 2026
दिन में लॉटरी बेचने के बहाने गांव की रेकी, रात में कार से लौटकर बकरियां और नकदी ले उड़े चोर
Katihar, Katihar | Oct 13, 2026
कटिहार में वन विभाग की लकड़ियों की नीलामी से सरकार को मिला 15 लाख का राजस्व, भेड़िया रहिका स्थित वन विभाग कार्यालय में 62 लॉट लकड़ियों की लगी बोली, 25 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, 35 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक में बिकी लकड़ियों की विभिन्न खेप, पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हुआ सरकारी डाक
Katihar, Katihar | Oct 13, 2026
संध्या चौपाल को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित* कटिहार,13 अक्टूबर 2026 मंगलवार। *पंचायत स्तर पर अल्पकालिक लक्ष्यों एवं दीर्घकालिक सेवा मानकों की प्राप्ति पर जोर* *जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पदाधिकारी कटिहार ने दिया* *महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश* । *बैठक में स्वास्थ्य, ICDS, शिक्षा, जीविका, सामाजिक सुरक्षा, जिला कल्याण, पंचायती राज, राजस्व एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई* । *बलरामपुर पायलट प्रोजेक्ट एवं संध्या चौपाल के पिछले तीन महीनों के अनुभवों के आधार पर अल्पकालिक परिचालन लक्ष्य (Short-Term Operational Targets) निर्धारित करने तथा दीर्घकालिक सेवा मानकों (Long-Term Service Benchmarks) को प्राप्त करने के लिए समन्वित कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया* । *जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कोई भी माँ सुरक्षित संस्थागत प्रसव एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। संस्थागत प्रसव, पूर्ण टीकाकरण एवं चौथी ANC जाँच की उपलब्धियों में और सुधार लाने के लिए विभागीय समन्वय को आवश्यक बताया गया।* *2. संध्या चौपाल में सभी विभागों की सहभागिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया* । *जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संध्या चौपाल अब केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक सप्ताह एक निर्धारित विभाग इसकी अगुवाई करेगा। संबंधित विभाग पंचायत स्तर पर अपनी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुँचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँगे। प्रत्येक विभाग अपने तीन से चार प्रमुख इंडिकेटर का चयन कर TPT (Template/Tracking Plan) के माध्यम से उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करेगा* । *प्रत्येक बुधवार को सभी पंचायतों में चयनित स्थल पर विभागीय योजनाओं, पात्र लाभुकों, उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा इसकी प्रगति प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुत की जाएगी।* *3. थीम आधारित संध्या चौपाल एवं परिणामोन्मुख निगरानी की व्यवस्था* *आगामी संध्या चौपाल के लिए पहले से थीम निर्धारित करने, पंचायत स्तर पर नागरिकों को पूर्व सूचना देने तथा पंचायत राज के नोडल पदाधिकारियों के माध्यम से कार्यक्रम का समुचित समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, शिक्षा, PHED, पंचायती राज एवं राजस्व सहित संबंधित विभाग आपसी सहयोग से पंचायतों की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यक्रम संचालित करेंगे। पूर्व की चौपालों से प्राप्त अनुभवों एवं कमियों की समीक्षा कर सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।* *जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय बैठकों के माध्यम से निर्धारित इंडिकेटरों की प्रगति एवं योजनाओं के वास्तविक परिणामों की सतत निगरानी की जाएगी* । *4. महिला सशक्तीकरण, पारिवारिक सहभागिता एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुँच* *जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएँ केवल सरकारी योजनाओं की लाभुक नहीं, बल्कि पूरे परिवार के स्वास्थ्य एवं कल्याण की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। विशेषकर गर्भवती एवं प्रसूता महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी निर्णयों में उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके लिए केवल महिला तक सूचना पहुँचाना पर्याप्त नहीं, बल्कि पति, सास-ससुर एवं परिवार के अन्य सदस्यों को भी जागरूक कर व्यवहारगत परिवर्तन लाना होगा। संध्या चौपाल के माध्यम से प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुँचे तथा कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जानकारी या समन्वय के अभाव में वंचित न रहे।* *संध्या चौपाल का मूल उद्देश्य* *विभागीय समन्वय, सुशासन एवं जनभागीदारी के माध्यम से पंचायत स्तर पर योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना और निर्धारित लक्ष्यों को धरातल पर परिणामों में बदलना* । जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat
Katihar, Bihar | Oct 13, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने नवंबर माह से धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू करने तथा पात्र लाभार्थियों का राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत दिवस एवं सहयोग शिविरों में विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को खाद्यान्न की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary CMO Bihar
Katihar, Bihar | Oct 13, 2026
राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय बॉक्सिंग (बालक) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ; पहले मुकाबले में पूर्णिया प्रमंडल ने दर्ज की जीत* कटिहार, दिनांक 13 अक्टूबर, 2026। खेल भवन-सह-व्यायामशाला, कटिहार में आज दिनांक 13 अक्टूबर, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे राज्य स्तरीय (अंतर-प्रमंडल) विद्यालय बॉक्सिंग (बालक) अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 खेल प्रतियोगिता, 2026-27 का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में श्री तारकिशोर प्रसाद, माननीय विधायक-सह-सचिव, राज्य बॉक्सिंग संघ, जिला प्रशासन, कटिहार के उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (पीजीआरओ), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव सहित जिला मुख्यालय के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया गया। दिनांक 12 से 15 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित इस राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों के साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) की टीम की सहभागिता निर्धारित थी। कुल 10 दलों के भाग लेने की योजना थी, लेकिन सहरसा प्रमंडल की टीम के भाग नहीं लेने के कारण प्रतियोगिता में कुल 9 दल ही भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न आयु वर्गों के विद्यालयी खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, कौशल एवं खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम मुकाबले में अंडर-17 आयु वर्ग के अंतर्गत मुंगेर प्रमंडल एवं पूर्णिया प्रमंडल के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें पूर्णिया प्रमंडल के खिलाड़ी ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का विशेष महत्व है, क्योंकि इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने वाले खिलाड़ियों/दल को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे खिलाड़ियों को राज्य स्तर से आगे बढ़कर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान स्थापित करने की प्रेरणा मिलेगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें आगामी उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में विभिन्न प्रमंडलों के खिलाड़ियों के बीच रोचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले होने की उम्मीद है। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Social Welfare Department, Government of Bihar @topfans CM Samrat
Katihar, Bihar | Oct 13, 2026
अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय विनोदपुर में मॉकड्रिल आयोजित* **आपदा से बचाव एवं सुरक्षित रहने के उपायों के प्रति विद्यार्थियों को किया गया जागरूक** **कटिहार, 13 अक्टूबर 2026।** अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कटिहार (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, विनोदपुर में आपदा प्रबंधन एवं बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय से जुड़े लोगों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही निर्णय लेने के लिए जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान आपदा के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। मॉकड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य और सूझबूझ से काम लेना चाहिए तथा निर्धारित सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को भूकंप, आग लगने, बाढ़ एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक करने पर बल दिया गया। साथ ही, आपदा के समय सुरक्षित स्थान की पहचान करने, विद्यालय परिसर से व्यवस्थित तरीके से बाहर निकलने, अफवाहों से बचने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए पूर्व तैयारी, समय पर चेतावनी, जागरूकता और सामूहिक सहयोग अत्यंत आवश्यक हैं। विद्यार्थियों को बताया गया कि आपदा प्रबंधन केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जागरूक एवं प्रशिक्षित नागरिक आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों की मदद करने में भी सक्षम होते हैं। मेरा युवा भारत, कटिहार की इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा की भावना विकसित करना तथा उन्हें आपदा जोखिम न्यूनीकरण के प्रति जागरूक बनाना है। विद्यालय स्तर पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते है। अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह मॉकड्रिल आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित विद्यालय एवं सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही। कार्यक्रम के माध्यम से सभी से अपील की गई कि वे आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करें, सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहें। कार्यक्रम में शिक्षक ओम प्रकाश सिंह, नीतीश कुमार, रंजीत कुमार, अभिषेक कुमार एवं माय भारत युवा स्वयंसेवक आनंद कुमार, स्वयंसेवक आशुतोष कुमार , छात्र-छात्राओं उपस्थिति रहें। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat #samratchoudhary #katihar #CMSamrat
Katihar, Bihar | Oct 13, 2026