रायबरेली: खालेका पुरवा मजरे बथुआ गांव में सेतु निगम द्वारा लेआउट के विपरीत सड़क निर्माण को लेकर डीएम से की गई शिकायत
सदर तहसील के,गुरबक्शगंज थाना के अंतर्गत आने वाले, खाले का पुरवा मजरे बथुआ गांव में,चौहानिया गांव तक पुल का निर्माण कराया जा रहा था।जिसको लेकर सेतु निगम द्वारा,ले आउट के विपरीत कराया जा रहे सड़क निर्माण को लेकर, गुरुवार को पीड़ितों ने,डीएम ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है।और मामले में ठेकेदार व संबंधित विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।