रायबरेली: गढ़ीखास निवासी युवक को प्रधान और उसके साथियों ने मामूली बात पर दी जान से मारने की धमकी, SP से की गई शिकायत
हरचंदपुर थानाक्षेत्र के,गढ़ी खास गांव के रहने वाले पीड़ितों ने,गुरुवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर,शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,ग्राम प्रधान व उनके साथियों द्वारा,कार से घर में आकर जान से मारने की धमकी दी गई है।जिसको लेकर थाने में शिकायत की गई थी।लेकिन थाने से कोई सुनवाई नहीं हुई है।पीड़ितों ने,एसपी को दिए गए शिकायतीपत्र में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।