रफीगंज: खरोखर गांव में डायन बताकर महिला के साथ की गई मारपीट, घायल महिला की प्राथमिकी दर्ज
डायन बताकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में खरोखर गांव के धर्मेंद्र मिस्त्री की पत्नी रिंकी देवी ने गांव के ही सोनू कुमार साव एवं इसके पिता मोहन साव को नामजद आरोपी बनाते हुए रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें उल्लेख किया है कि अपने घर पर थी अचानक उक्त दोनों पिता पुत्र एक साथ मेरे घर पर आए और डायन कह कर पुकारते हुए