सांगानेर: दिल्ली से जयपुर जॉब की तलाश में आई युवती के साथ होटल के मालिक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म
जयपुर में एक होटल मालिक के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। वह दिल्ली से जॉब की तलाश में जयपुर आई थी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर होटल में होटल मालिक ने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने FIR दर्ज कर पीड़िता के बयान व मेडिकल करवाए। पुलिस ने मामले में फरार होटल मलिक को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई करने मे जुटी है