बिंदकी: चांदपुर कस्बे के ऐतिहासिक दंगल में देश-प्रदेश के नामी पहलवानों ने ताकत और दांव-पेंच का किया प्रदर्शन
फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर कस्बे में सोमवार को दिन में 2:00 बजे से ऐतिहासिक दंगल का शुभारंभ हुआ। दंगल में देश और प्रदेश के कोने-कोने से आए नामी पहलवानों ने अपने ताकत और दाव पेंच का सुंदर प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, भाजपा नेता अवधेश मिश्रा, रेखा मिश्रा सहित 50000 से अधिक की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।