गोरखपुर: एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला पहुंची जिलाधिकारी कार्यालय, लगाई इंसाफ की गुहार
22 जुलाई को गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर बच्चों सहित आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची और इंसाफ की गुहार लगाई। मीडिया से बात करते हुए उसने कहा की एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद भी अभी तक उसे कोई भी इंसाफ नहीं मिला है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इसकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहा है।