गोरखपुर: गैर इरादतन हत्या के अपराध में एक अभियुक्त को गुलरिहा पुलिस ने महाराजगंज चौराहे से किया गिरफ्तार
18 दिसंबर 2022 को गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध दंपति को मारपीट कर अधमरा किया गया था। जिसमें इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को जेल भेजा था। आज तीसरे आरोपी आलोक कुमार गुप्ता को महाराजगंज चौराहे से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। यह काफी दिनों से ही फरार चल रहा था।