गोरखपुर: कावड़ यात्रा के मद्देनजर गोरखपुर रेंज में रखी जा रही विशेष निगरानी, डीआईजी ने दी जानकारी
गोरखपुर पुलिस महानिरीक्षक आनंद कुलकर्णी ने जानकारी देते हुए बताया की कावड़ यात्रा के मद्देनजर मंदिर, शिवाला और घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। घाटों पर गोताखोरों को लगाया गया है। कावड़ यात्रा में किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस के रेस्पॉन्डिंग टाइम को तय कर दिया गया है। अभी तक रेंज में किसी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।