गोरखपुर: इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन
इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में गठबंधन के विभिन्न पार्टियों के नेता मौजूद रहे। आप पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी न्याय विरुद्ध है, उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।