गोरखपुर: शाहपुर पुलिस ने चोरी के माल के साथ दो आरोपियों को शाहपुर इलाके से किया गिरफ्तार
शाहपुर थाना क्षेत्र में 18 अप्रैल 2024 को एक मकान में घुसकर लैपटॉप, जेवरात और नगदी चोरी करने वाले दो आरोपी अभिषेक चौहान और मन्नू चौहान को आज शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के लैपटॉप जेवरात और नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने आज इन्हे अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए इन्हें जेल रवाना कर दिया।