गोरखपुर: जिला अस्पताल को नई बिल्डिंग बनाने के लिए शासन से मिले 10 करोड़ रुपए, SIC ने दी जानकारी
जिला अस्पताल की सन् 1905 की पुरानी बिल्डिंग अब गिराकर एक नई इमारत बनाई जाएगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 करोड रुपए जारी कर दिए हैं। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि बहुत जल्द कार्यादायी संस्थाओं को यह पैसे दे दिए जाएंगे और नई इमारत का काम शुरू होगा। नई इमारत बनने से मरीजों को तमाम तरह की सुविधा मिलेगी।