ग्वालियर गिर्द: जलविहार स्थित नगर निगम परिषद में महापौर ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट किया पेश
कांग्रेस महापौर शोभा सिंह सिकरवार ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट आज पेश किया। उन्होंने 2163 करोड़ का बजट पेश किया है।महापौर शोभा सिंह सिकरवार ने अपने बजट भाषण की शुरुआत बजरंगबली के जयकारे के साथ की। इसके अलावा उन्होंने अपने बजट भाषण में शेरो शायरी का भी इस्तेमाल किया। महापौर ने जय ग्वालियर क्लीन ग्वालियर का नारा दिया।