ग्वालियर गिर्द: शिरोल हाईवे पर ट्रक चालक की मौत के मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा ट्रक चालक ने खुद को गोली मारकर लगाई फांसी
ग्वालियर के सिरोल हाईवे पर बीते दिनों ट्रक चालक की ट्रक के गेट से लटकी मिली लाश और उसके लगी गोली की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ट्रक चालक ने खुद को फांसी पर लटक कर खुद को गोली मार कर आत्महत्या की है। लेकिन इसका कारण 600 बोरी सरसों चोरी छुपे बेचना सामने आया है। मृतक चालक ने जिसे सरसों बेची थी वहां उसे सरसो बेचने का पैसा नहीं दे रहे थे।