ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर रेंज के नवागत आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने अपना कार्यभार किया ग्रहण
ग्वालियर रेंज के नवागत आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर डीआईजी, एसपी, एडिशनल एसपी तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। पदभार ग्रहण करने के बाद आईजी सक्सेना ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना और क्राइम कंट्रोल उनकी प्राथमिकता में शामिल है।