उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत हुंसेपुर लुकमानपुर में नव निर्मित हॉट बाजार का उद्घाटन किया।राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हॉट बाजार से क्षेत्र के किसानों व छोटे व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।