लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गढ़ी रोड पर नव निर्मित पुलिस चौकी गढ़ी का बुधवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम तथा क्षेत्राधिकारी सदर विवेक तिवारी भी मौजूद रहे।