शिकोहाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने अधिकारियों को खराब प्रदर्शन पर दिया नोटिस, दो सचिव हुए निलंबित
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ सोमवार देर शाम सात बजे क़रीबन कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग वाले विभागों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री आवास योजना में एका और हाथवंत ब्लॉक की प्रगति सबसे खराब मिलने पर एका के खंड विकास अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और सुधार न होने पर निलंबन की चेतावनी दी गई।