शिकोहाबाद: फिरोजाबाद के होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान, भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर ने घर-घर जाकर किया सम्मानित
उप्र बमाध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में फिरोजाबाद जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। कक्षा 10वीं में अंजली कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 12वीं में नवीन कुमार ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इसके साथ ही कक्षा 10वीं में आकृति तीसरे स्थान पर रही।