शिकोहाबाद: फिरोजाबाद में लूट-चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, थाना मक्खनपुर पुलिस ने 7 बदमाशों को किया चिन्हित
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने संगठित अपराध में लिप्त एक गिरोह का खुलासा किया है। गैंग लीडर अजय उर्फ पकौड़ी पुत्र कुलदीप शर्मा समेत छह अन्य बदमाशों — अजय शंकर, शिवा उर्फ पंजाबी, प्रशांत, बौबी, आसिफ और पवन — को गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत कर निगरानी में लिया गया है।