शिकोहाबाद: एटा शिकोहाबाद रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया शव
थाना जसराना क्षेत्र सुरेला निवासी 44 वर्षीय राकेश पुत्र रामसनेही रविवार-सोमवार देर रात साढ़े बारह बजे करीबन खेत से घर की तरफ पैदल जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लाया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने मीडिया को जानकारी दी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया