शिकोहाबाद: जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद फर्जी डिग्री मामले में सुकेश यादव और नंदन मिश्रा को 48 घंटे की पुलिस रिमांड
जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद फर्जी डिग्री प्रकरण में जेल में बंद कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव और कुलसचिव नंदन मिश्रा को फिरोजाबाद न्यायालय ने 48 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेजा है। सोमवार दोपहर एक बजे क़रीबन दोनों की पेशी के बाद कोर्ट ने यह निर्णय सुनाया। अब शिकोहाबाद पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर जांच को आगे बढ़ाएगी। दोनों आरोपी 8 मार्च से जयपुर जेल में बंद है