बाड़मेर: जिला कलेक्टर ने ली लोकसभा आम चुनाव हेतु गठित विभिन्न प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक,दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Barmer, Barmer | Mar 5, 2024 बाड़मेर जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी लोकसभा आम चुनाव हेतु गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा इस बार लोकसभा आम चुनाव में विधानसभा चुनाव की तुलना में ज्यादा बड़े क्षेत्र में कार्य करना होगा। इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए सब अपनी तैयारियों को भी पर्याप्त विस्तार दें।