भीलवाड़ा: जिला कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न हुई
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जन अभाव अभियोग सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें प्रस्तुत कीं, जिन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।