पूरनपुर: नगर के एक मोहल्ले में सो रही विधवा भाभी को देवर ने दबोचकर की अश्लील हरकतें, पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली विधवा महिला ने शुक्रवार तीन बजे बताया कि उसके पति की बीमारी से निधन हो गया था। आरोप है कि वह अपने बच्चे के साथ घर में रहती है और उसका देवर उसपर बुरी नीयत रखता है। विधवा महिला कमरे में अपने बच्चें के साथ लेटी थी। इसी दौरान उसका देवर कमरे में घुस गया और उसके गुप्तांगो के साथ छेड़छाड़ करने लगा।