पूरनपुर: चलतुआ गांव को दूसरी जगह बसाने के लिए राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शुरू किया सर्वे
पूरनपुर मैलानी रेंज के जंगल में बसे चलतुआ गांव को हटाने की प्राकिया शुरु कर दी गई है। एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद संयुक्त टीम ने सर्वे शुरु कर दिया। ग्रामीणों को देने के लिए जमीन तलाश की जा रही है। मैलानी रेंज के किशनपुर सेंचुरी में पूरनपुर तहसील का चलतुआ गांव बसा हुआ है।जगंल के बीच बसे गांव को हटाकर दूसरे स्थान पर बसाया जाएगा।