पूरनपुर: नगरपालिका सभागार में हुई सात दुकानों की नीलामी, कुल राशि 2 करोड़ 9 लाख 60 हजार
पूरनपुर नगरपालिका की नवर्निमित सात दुकानों की नीलामी खुली बैठक में दो करोड़ नौ लाख साठ हजार में हुई। छह दर्जन से अधिक बोली लगाने वालों ने हिस्सा लिया। खरीददारों ने बढ़ चढकर बोली लगाई। अंतिम बोली पर दुकानों की नीलामी कर दी गई। पकडिया चौराहे के पास नीचे की तीन दुकानों की नीलीमी की गई। इसमें दुकान नं 1 की 38 लाख में सर्वाधित बोली लगी।