पूरनपुर: राजीव नगर गांव सिमरिया मोड़ पर बाइक की टक्कर से बालक घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला के मोहल्ला नौगवा निवासी मोहम्मद साहिल पुत्र बहार अहमद उम्र 12 वर्ष गुरुवार समय लगभग तीन बजे बताया जा रहा है कि साइकिल से घर वापस जा रहा था। जैसे ही राजीव गांव के पास सिमरिया मोड़ पर पहुंचा तभी तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।