पूरनपुर: हरियाणा-पंजाब बार्डर पर चल रहे आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय आवाहन पर तहसील में भूख हड़ताल पर बैठे भाकियू
पूरनपुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी राष्ट्रीय आवाहन पर भूखहड़ताल पर बैठे। इस दौरान शुक्रवार 11 बजे भाकियू जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर हरियाणा पंजाब बार्डर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भूखहड़ताल पर बैठे हैं। सरकार के द्वारा मांगों को पूरा नहीं किया गया है।