टोंक: टोंक पुलिस ने चार ट्रैक्टर ट्राली सहित अवैध बजरी जब्त कर 3 ट्रैक्टर चालकों को किया गिरफ्तार
Tonk, Tonk | Mar 21, 2025 पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हो बताया अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के तहत पुलिस थाना पीपलू द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टोंक के हाजा इलाके में अवैध बजरी परिवहन करते हुए चार ट्रैक्टर मय ट्रॉली अवैध बजरी से भरी हुई को जब्त किया जाकर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।