अमानगंज: अमानगंज थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के किया सुपुर्द
पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशानुसार की गई। तीनों लड़कियों का अपहरण अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्थानों से हुआ था।