पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता के साथ महानन्दा सभागार में की बैठक
पूर्णिया जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा अपर समाहर्ता पूर्णिया तथा प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा पूर्णिया के साथ म्यूटेशन एवं परिमार्जन की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा दाखिल खारिज हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले में कुल 5697 आवेदन निष्पादन हेतु लंबित है।