पूर्णिया पूर्व: सुदीन चौक टी0ओ0पी0 ने वाहन चेकिंग के दौरान 05 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार
पूर्णियाँ जिला के सुदीन चौक टी०ओ०पी० (मरंगा) थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में उफरैल चौक की ओर से एक काला रंग का मोटरसाईकिल पर दो सवार युवक आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का ईशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार युवक भागने का प्रयास करने लगा तभी दोनों को सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।