पूर्णिया पूर्व: मुफस्सिल पुलिस ने बेलौरी में 515 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना अंतर्गत गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ तस्कर मादक पदार्थ लेकर एन0एच0-31 एन० बेलौरी पुल के रास्ते पल्सर मोटरसाईकिल से जाने वाले है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। मां फर्नीचर बिलोरी के समीप उक्त तीनों को गिरफ्तार किया गया।